दिल्ली के बड़े हॉल में अवॉर्ड समारोह था, और सुनील को सबसे बड़ा सम्मान मिला,
मंच पे पहुँचा, ताली गूँजी, और उसकी नज़र आख़िरी क़तार पे गई, जहाँ इक चेहरा खिला।
सूती साड़ी में उसकी माँ बैठी थीं, गाँव से आई थीं, सबसे पीछे, सकुचाईं,
जिन्होंने खेतों में मज़दूरी करके उसकी फ़ीस भरी, और कभी शिकायत न लाईं।
सुनील ने माइक लिया, "ये अवॉर्ड मेरा नहीं, उनका है, जो आख़िरी क़तार में हैं,"
फिर मंच से उतरा, सीधा माँ के पास गया, और अवॉर्ड उनके हाथों में थमाया, जहाँ असल हक़दार हैं।
'पराग', पूरा हॉल खड़ा हो गया, और माँ की आँखों से आँसू बहते रहे,
करियर का शिखर वही, जहाँ से तुम अपनी जड़ों तक झुकके पहुँचो, वही ऊँचाइयाँ रहें।