आख़िरी सलाम की सीटी
इक फ़ाइल हुई बंद, रिटायरमेंट
सुबहों का नया छंद, रिटायरमेंट
पैंतीस बरस की इक ही कुर्सी
अब ख़ाली, निस्पंद, रिटायरमेंट
न घंटी, न दौड़, न हाज़िरी
अपनी मर्ज़ी, स्वच्छंद, रिटायरमेंट
'पराग' काम ख़त्म हुआ, जीना नहीं
अब ख़ुद से सम्बंध, रिटायरमेंट
कठिन शब्द: छंद – लय · निस्पंद – बिना हलचल · स्वच्छंद – आज़ाद