हर शाम पार्क के कोने वाली बेंच पे दो बूढ़े बैठते, इक-दूजे का हाथ थामे,
न ज़्यादा बात, न शोर, बस सूरज ढलता देखते, जैसे वक़्त भी रुक जाए उनके सामने।
बच्चे दौड़ते, जवान जॉगिंग करते, और वो दोनों धीरे से मुस्काते,
जैसे सारी दौड़ देख चुके हों, अब बस साथ बैठना काफ़ी, बिना कुछ जताते।
एक दिन सिर्फ़ बूढ़ी अम्मा आईं, अकेली, और बेंच के इक कोने बैठीं,
दूसरा कोना ख़ाली रहा, और उनकी हथेली उस ख़ाली जगह पे टिकी रही, जैसे किसी को ढूँढती, बैठी।
'पराग', अब भी वो हर शाम आती हैं, और अपने पास की जगह ख़ाली रखती हैं,
बुढ़ापा अकेलापन नहीं, जब तक यादें साथ बैठके हाथ पकड़ती हैं।