कच्छ के रेगिस्तान में गोल कच्चे घर बनते हैं, भुंगे, मिट्टी, घास, और गोबर की दीवारें,
अंदर शीशों से जड़ी चित्रकारी, और गर्मी में भी ठंडक की बहारें।
दो हज़ार इक में भूकंप आया, धरती काँपी, शहर के पक्के मकान ढहे, लाशें बिछीं,
पर ज़्यादातर भुंगे खड़े रहे, गोल दीवारें झूमीं, पर गिरीं नहीं, धरती से रहीं जुड़ी।
इंजीनियर हैरान हुए, देखा, गोल आकार ने झटके बाँट दिए, मिट्टी ने लचीलापन दिया,
और जिन कच्चे घरों को लोग पिछड़ा कहते थे, उन्होंने ही जानें बचाकर साबित किया।
'पराग', जो धरती से लड़के बने, उसे धरती का ग़ुस्सा गिराती है,
जो उसकी मिट्टी से बने, उसे धरती माँ की तरह झुलाके बचाती है।