ऊँचाई पे छोटा-सा आँगन
ग्यारहवीं मंज़िल पे टँगी फ़्लैट की बालकनी
गमलों से रँगी फ़्लैट की बालकनी
न आँगन, न छत, न नीम की छाँव
फिर भी सजी, फ़्लैट की बालकनी
सुबह की चाय, शाम का सूरज
इक छोटी-सी लगी, फ़्लैट की बालकनी
'पराग' शहर में यही बची है
आसमाँ से सगी, फ़्लैट की बालकनी
कठिन शब्द: सगी – अपनी