अनबुलाया भगवान
बिन बताए आए मेहमान
घर भर को भाए मेहमान
माँ ने दाल में पानी बढ़ाया
फिर भी सब खाए, मेहमान
बच्चों ने अपना बिस्तर छोड़ा
ज़मीं पे सुलाए मेहमान
'पराग' अतिथि भगवान होता है
यही सिखलाए, मेहमान
कठिन शब्द: अतिथि – मेहमान
बिन बताए आए मेहमान
घर भर को भाए मेहमान
माँ ने दाल में पानी बढ़ाया
फिर भी सब खाए, मेहमान
बच्चों ने अपना बिस्तर छोड़ा
ज़मीं पे सुलाए मेहमान
'पराग' अतिथि भगवान होता है
यही सिखलाए, मेहमान
कठिन शब्द: अतिथि – मेहमान
इक शाम बिन बताए गाँव से छह मेहमान आ गए, और घर में बस चार लोगों का खाना,
माँ ने पल भर सोचा, फिर रसोई में गईं, और मुस्काके लौटीं, जैसे कुछ न हो, सुहाना।
दाल में पानी बढ़ाया, तड़का फिर से लगाया, आटा गूँथा, और गरम रोटियाँ बनाईं,
पापड़ भूने, अचार निकाला, और थाली ऐसी सजाई, जैसे कोई कमी न आई।
मेहमानों ने ख़ूब तारीफ़ की, डकार ली, और देर रात तक बातें कीं,
हम बच्चे भूखे सोए, पर माँ ने चुपके से सबको गुड़-रोटी दी, जैसे जादू की।
'पराग', बाद में पूछा, "माँ, आप भूखी तो नहीं?", वो हँसीं, "मेहमान भरपेट गया, यही पेट भरा है,"
अतिथि-धर्म किताबों में नहीं, माँ की उस पतली दाल में सबसे गहरा है।
कठिन शब्द: डकार – पेट भरने की आवाज़ · अतिथि-धर्म – मेहमान के प्रति कर्तव्य