चूने की नई चमक
दीवारों पे चढ़ी दिवाली की सफ़ेदी
नए साल सी बढ़ी, दिवाली की सफ़ेदी
चूना, नील, कूँची, सीढ़ी
हर हाथ में पढ़ी, दिवाली की सफ़ेदी
पुराने दाग़, पुरानी कीलें
सब पे जड़ी, दिवाली की सफ़ेदी
'पराग' मन पे भी फेरो इक बार
जैसे घर पे गढ़ी, दिवाली की सफ़ेदी
कठिन शब्द: नील – सफ़ेदी में मिलाने वाला नीला रंग · कूँची – पुताई का ब्रश