टिन के डिब्बे में उम्र
टिन का इक पुराना संदूक
यादों का ख़ज़ाना, संदूक
दहेज में आया, परदेस गया
हर सफ़र का ठिकाना, संदूक
ज़ंग लगा, कुंडी ढीली
फिर भी न बेगाना, संदूक
'पराग' खोलो, तो ख़ुशबू आए
पुरानी नैफ़्थलीन का गाना, संदूक
कठिन शब्द: बेगाना – पराया · नैफ़्थलीन – कपड़ों में रखने वाली गोलियाँ