विदाई से पहले माँ ने मुझे इक तकिया दिया, उसके गिलाफ़ पे अपने हाथों से काढ़ा,
"सदा सुखी रहो", लाल धागे में, और कोने में छोटा-सा तोता, हरा, गाढ़ा।
ससुराल में शुरू के दिन मुश्किल थे, नई जगह, नए लोग, और मन उदास,
हर रात उसी तकिये पे सिर रखती, और लगता, माँ की हथेली है पास।
कितनी बार उस तकिये ने मेरे आँसू पिए, कितनी बार उसने मेरी सिसकियाँ छुपाईं,
और हर सुबह मैं उठती, मुस्काती, जैसे रात भर माँ ने ही मेरी हिम्मत बढ़ाई।
'पराग', तीस बरस हो गए, गिलाफ़ फीका पड़ गया, धागे ढीले, पर "सदा सुखी रहो" अब भी नज़र आती है,
माँ की दुआ धागों में बंद होके भी उम्र भर सिरहाने गाती है।