दीवार पे लिखी विधियाँ
ख़ुशबुओं से भरी माँ की रसोई
हर दुख की परी, माँ की रसोई
तड़के की चटक, बेलन की ताल
सुबह से सँवरी, माँ की रसोई
नाप न तौल, बस अंदाज़ का जादू
हर स्वाद से गहरी, माँ की रसोई
'पराग' माँ गईं, तो पता चला
कितनी थी अधूरी, माँ की रसोई
कठिन शब्द: चटक – चटकने की आवाज़ · अंदाज़ – अनुमान