दादी जब रोटियाँ बनातीं, तो पहली रोटी कभी किसी इंसान को न देतीं,
उस पे घी लगातीं, अलग रखतीं, "ये गाय की है", और शाम को उसे खिलातीं, सहेजतीं।
आख़िरी रोटी कुत्ते की होती, जो दरवाज़े पे रोज़ आता, पूँछ हिलाता,
और बीच की रोटियाँ घर वालों की, मेहमानों की, और कभी किसी भूखे राही की, जो आता।
हम पूछते, "दादी, इतनी रोटियाँ बाहर क्यों?", वो मुस्कातीं, "बेटा, अन्न अकेले का नहीं,
जो धरती ने दिया, उसमें सबका हक़ है, गाय का, कुत्ते का, चिड़िया का, यहीं।"
'पराग', दादी गईं, पर अब भी मेरी माँ पहली रोटी गाय के लिए रखती हैं,
कुछ रिवाज़ धर्म नहीं, इंसानियत हैं, जो रसोई से ही चलती हैं।