गाँव की इक लड़की डॉक्टर बनी, शहर के बड़े अस्पताल ने बुलाया, बड़ी तनख़्वाह, बड़ा नाम,
पर वो लौट आई, गाँव के उसी टूटे-फूटे अस्पताल में, जहाँ न था कोई इंतज़ाम।
लोग हैरान, "शहर छोड़के यहाँ क्यों?", वो बोली, "मेरी माँ इसी अस्पताल में मरी थी,
क्योंकि कोई डॉक्टर नहीं था, और मैं नहीं चाहती, कोई और बेटी वैसे रोए, जैसे मैं डरी थी।"
वो सुबह से रात तक मरीज़ देखती, कभी बिजली नहीं, कभी दवा नहीं, फिर भी डटी रहती,
गाँव की औरतें, जो पहले किसी को अपना दुख न बतातीं, अब "डॉक्टर बिटिया" से सब कहतीं।
'पराग', दस बरस में उस अस्पताल में इक भी माँ प्रसव में नहीं मरी, यही उसकी कमाई है,
जो शहर की चमक छोड़के गाँव का दर्द चुने, उसी में असल ख़ुदाई है।