दिन में इक बार
पीपल के नीचे इंतज़ार, गाँव का बस अड्डा
दिन में इक बस, इक क़तार, गाँव का बस अड्डा
विदाई के आँसू, लौटने की ख़ुशी
हर दिल का इक त्योहार, गाँव का बस अड्डा
चाय की गुमटी, ड्राइवर की हँसी
सबका इक इक़रार, गाँव का बस अड्डा
'पराग' जहाँ से बेटे शहर गए
वहीं यादों का बाज़ार, गाँव का बस अड्डा
कठिन शब्द: गुमटी – छोटी दुकान · इक़रार – वादा, भरोसा