गाँव के श्मशान में रामकिशन चालीस बरस से चिताएँ जलाता था, हर किसी की,
अमीर, ग़रीब, ब्राह्मण, दलित, सबको इक ही आग, इक ही लकड़ी, इक ही थाली की।
लोग उसे छूने से डरते, उसके हाथ का पानी न पीते, गाँव के बाहर रहता,
पर जब कोई मरता, तो सबसे पहले उसी को बुलाते, और वो चुपचाप सब सहता।
इक बार गाँव के सबसे बड़े ज़मींदार की चिता उसने जलाई, और उसके बेटे ने देखा,
रामकिशन रो रहा था, "मालिक कभी मुझसे सीधे मुँह न बोले, फिर भी जाते-जाते दुख है, यही लेखा।"
'पराग', श्मशान में सब बराबर हो जाते हैं, ये रामकिशन ने उम्र भर देखा,
जो जीते-जी ऊँच-नीच न छोड़े, उसे भी आख़िर में वही आग, वही राख, वही रेखा।