इक संदूक में पूरी उम्र
कम में भी पूरी, गाँव की सादगी
दिखावे से दूरी, गाँव की सादगी
इक जोड़ी कपड़े, इक थाली, इक लोटा
फिर भी न मजबूरी, गाँव की सादगी
न शिकवा, न होड़, न कोई दौड़
संतोष की सबूरी, गाँव की सादगी
'पराग' जो थोड़े में पूरा जीना सिखाए
वही असल कस्तूरी, गाँव की सादगी
कठिन शब्द: होड़ – मुक़ाबला · सबूरी – धीरज · कस्तूरी – सुगंधित पदार्थ, यहाँ अनमोल चीज़