कोलकाता की पीली टैक्सी में सरदार बलवंत सिंह चालीस बरस से बैठे थे, सफ़ेद दाढ़ी, नीली पगड़ी,
उन्होंने शहर को बदलते देखा, ट्राम से मेट्रो तक, और हर मुसाफ़िर की कहानी अपने दिल में जड़ी।
इक रात इक नौजवान बैठा, रोता हुआ, अस्पताल जाना था, पिता की आख़िरी साँसें,
बलवंत सिंह ने तेज़ गाड़ी चलाई, लाल बत्तियाँ, गलियाँ, और रास्ते भर उसके लिए दुआ की, चुप-चाप साँसें।
अस्पताल पहुँचे, नौजवान ने पैसे निकाले, बलवंत सिंह ने हाथ जोड़ दिए, "जा, पहले बाप से मिल",
और वो रात भर बाहर टैक्सी में बैठे रहे, उसका इंतज़ार करते, जैसे वो उनका भी हो, उनका भी दिल।
'पराग', सुबह नौजवान बाहर आया, आँखें लाल, पिता जा चुके थे, और बलवंत सिंह ने उसे गले लगाया,
टैक्सी ड्राइवर शहर को नहीं, शहर के दिलों को ढोता है, यही उन्होंने चालीस बरस निभाया।