रामू ने तीन बरस इक चालीस मंज़िला इमारत बनाने में लगाए, ईंटें ढोईं, सीमेंट मिलाया,
धूप में, बारिश में, रस्सियों पे लटककर, और हर मंज़िल पे अपना पसीना बहाया।
इमारत पूरी हुई, चमकते शीशे, संगमरमर के फ़र्श, और अमीर लोग रहने आए,
रामू को गेट पे ही रोक दिया गया, "मज़दूरों का अंदर आना मना है", गार्ड ने बताए।
अब रामू पास की झुग्गी में रहता है, और हर रात उस इमारत की रौशनियाँ देखता है,
"वो चौदहवीं मंज़िल की खिड़की, वहाँ मैंने बारिश में काम किया था", बच्चों से कहता है।
'पराग', शहर की ऊँची इमारतें किसी और के नाम होती हैं, पर उनकी नींव में किसी रामू का ख़ून है,
जो ऊँचाई पे रहते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए, उनकी हर मंज़िल किसी के पसीने का सुकून है।