शहर के इक बड़े रेस्टोरेंट के मालिक ने देखा, हर रात बहुत-सा खाना बचता, और कूड़े में फेंका जाता,
और रेस्टोरेंट के पीछे ही फ़ुटपाथ पे भूखे बच्चे सोते, जिनके पास इक रोटी भी न आता।
उसने तय किया, अब से हर रात ग्यारह बजे, रेस्टोरेंट बंद होने के बाद, पिछला दरवाज़ा खुलेगा,
और बचा हुआ साफ़ खाना उन भूखों को बाँटा जाएगा, जो सड़क पे सोते हैं, जिनका कोई न होगा।
पहली रात पाँच बच्चे आए, डरते-डरते, फिर दस, फिर पचास, बूढ़े, औरतें, मज़दूर,
और वेटर, जो दिन भर अमीरों की सेवा करते, रात को इन्हें भी उतने ही प्यार से खिलाते, भरपूर।
'पराग', इक बच्ची ने पहली बार पनीर खाया, और मुस्काई, "ये तो राजा का खाना है",
जो रेस्टोरेंट बचे खाने को भी इज़्ज़त से बाँटे, उसी का असल में पकवानों का ख़ज़ाना है।