रामू बीस बरस से इक ही कोने पे गोलगप्पे का ठेला लगाता, और हर ग्राहक को याद रखता,
"दीदी, आपको तीखा कम", "भैया, आपको मीठा ज़्यादा", और सबकी पसंद अपने दिल में रखता।
सुबह से रात तक खड़ा रहता, गर्मी में, सर्दी में, बारिश में, इक ही जगह, इक ही मुस्कान,
और हर पैसा इक डिब्बे में जाता, बेटे की पढ़ाई के लिए, चुपके से, बिना किसी पहचान।
बेटा पढ़ने में तेज़ था, और रामू ने उसे बड़े कॉलेज में भेजा, क़र्ज़ लेके, ठेले की कमाई से,
और बेटा इंजीनियर बना, और पहली तनख़्वाह पे पिता के लिए नया ठेला लाया, बड़ाई से।
'पराग', रामू अब भी उसी कोने पे गोलगप्पे बेचता है, "बेटा कहता है, आराम करो, पर ये मेरी पहचान है",
पानीपुरी वाले के ठेले पे सिर्फ़ गोलगप्पे नहीं, इक बाप के सपनों का पूरा जहान है।