शहर की पुरानी मिठाई की दुकान के मालिक हर साल बोर्ड के नतीजों वाले दिन इक बोर्ड लगाते,
"जो बच्चा पास हुआ, अपनी मार्कशीट दिखाए, और इक डिब्बा मिठाई मुफ़्त ले जाए", मुस्काते।
उस दिन दुकान के बाहर लंबी क़तार लगती, बच्चे, माँ-बाप, सबके चेहरों पे ख़ुशी,
और मालिक हर बच्चे को अपने हाथ से डिब्बा देते, सिर पे हाथ रखते, जैसे कोई दादा की हँसी।
किसी ने पूछा, "इतना ख़र्च क्यों?", वो बोले, "मैं ख़ुद ग़रीब था, जब पास हुआ, घर में मिठाई न थी,
माँ ने गुड़ की इक डली दी, और रोई, कि बेटे की ख़ुशी में भी मिठाई न ला सकी, ये बात चुभी।"
'पराग', अब हर साल हज़ारों बच्चे उनकी दुकान से मिठाई ले जाते हैं, और किसी को गुड़ से काम नहीं चलाना पड़ता,
जो अपने पुराने दुख को दूसरों की ख़ुशी बना दे, उसकी मिठास में पूरा शहर पलता।