इक झुग्गी की दीवार पे कोयले से खिंची सैकड़ों छोटी लकीरें थीं, कोई नहीं समझता उनका मतलब,
वो रामलाल की थीं, बिहार से आया मज़दूर, जो हर दिन जो पैसे बचाता, इक लकीर खींचता, ये था उसका सबब।
हर सौ लकीरें, इक मनीऑर्डर, घर पे बेटी की पढ़ाई के लिए, पत्नी की दवा के लिए, माँ की आँखों के लिए,
ख़ुद वो इक वक़्त खाता, फटे कपड़े पहनता, और रात को उन्हीं लकीरों को गिनता, अपने सपनों के लिए।
आठ बरस में वो दीवार भर गई, और इक दिन उसके पास ख़त आया, बेटी डॉक्टरी में दाख़िल हुई,
रामलाल ने वो ख़त दीवार पे चिपकाया, लकीरों के बीच, और उस रात पहली बार उसकी आँख भीगी हुई।
'पराग', प्रवासी मज़दूर शहर में अजनबी रहता है, पर उसके गाँव में उसकी हर लकीर इक दीया बनती है,
जो दूर रहके भी अपनों का भविष्य बुनता है, उसकी मेहनत सबसे ऊँची इबादत होती है।