सात बार उजड़ी, फिर भी बसी
सात बार उजड़ी, फिर भी बसी है दिल्ली
हर खँडहर में इक नई हँसी है दिल्ली
चाँदनी चौक की गलियाँ, लुटियंस के बँगले
दोनों के बीच कहीं फँसी है दिल्ली
मीर ने छोड़ी, ग़ालिब ने रोई
फिर भी हर दिल में बसी है दिल्ली
'पराग' जो इसकी धूल में भी इतिहास पढ़े
उसके लिए इक किताब-सी है दिल्ली
कठिन शब्द: खँडहर – टूटी पुरानी इमारत · लुटियंस – नई दिल्ली का सरकारी इलाक़ा