निर्माण स्थल के पास मज़दूरों के तंबुओं की क़तार थी, और हर तंबू के आगे तीन ईंटों का इक चूल्हा,
शाम को जब सब चूल्हे इक साथ जलते, तो धुआँ आसमान में मिलता, और लगता, जैसे कोई गाँव फिर से फूला।
इक तंबू में इक माँ थी, जिसके तीन बच्चे थे, और उस दिन आटा कम था, बस दो रोटियाँ बनीं,
उसने बच्चों को बाँट दीं, और ख़ुद पानी पीके बैठ गई, मुस्काती, जैसे भूख कोई बात ही न हो, बस थकान घनी।
बग़ल के तंबू की औरत ने देखा, और बिना कुछ कहे अपनी इक रोटी लाके उसकी थाली में रख दी,
फिर तीसरे तंबू से थोड़ी दाल आई, चौथे से इक प्याज़, और उस रात हर चूल्हे ने इक-दूसरे की भूख चख ली।
'पराग', मज़दूरों के चूल्हे छोटे होते हैं, पर उनकी आँच में इक बड़ा दिल धड़कता है,
जहाँ अपनी आधी रोटी भी बाँटी जाए, वहाँ चूल्हा नहीं, इक मंदिर जलता है, जो बिना घंटी के भी महकता है।