बारह बरस का मोहन अनाथ था, और इक ढाबे पे बर्तन माँजता, और बदले में बचा-खुचा खाना मिलता,
इक दिन ढाबे के मालिक ने कहा, "आज से तुझे तनख़्वाह मिलेगी, पूरे पचास रुपये रोज़", और मोहन का दिल खिलता।
उस शाम मोहन ने अपनी पहली कमाई से आटा ख़रीदा, और पास के इक पेड़ के नीचे तीन ईंटों का चूल्हा बनाया,
और पहली बार अपने हाथ से इक रोटी सेंकी, जली, टेढ़ी, मोटी, पर उसने उसे ऐसे देखा, जैसे कोई ख़ज़ाना पाया।
उसने आधी रोटी खाई, और आधी बचाके रखी, और जब ढाबे का बूढ़ा चौकीदार आया, तो उसे थमाई, "काका, ये मेरी कमाई की है",
चौकीदार ने वो जली रोटी खाई, और आँखें पोंछीं, "बेटा, ऐसी मीठी रोटी मैंने बरसों में नहीं खाई है।"
'पराग', मोहन अब ख़ुद इक ढाबा चलाता है, और हर अनाथ बच्चे को पहले दिन से तनख़्वाह देता है, इज़्ज़त के साथ,
मेहनत की रोटी जली भी हो, तो भी उसमें इक ऐसी मिठास होती है, जो किसी भीख में नहीं, बस अपने हाथ।