सुनीता बारह बरस से इक घर में काम करती थी, बिना इक दिन छुट्टी लिए, बुख़ार में भी, बारिश में भी,
घर की मालकिन, मीरा जी, को आदत हो गई थी, कभी सोचा भी नहीं, कि सुनीता का भी इक घर है, इक बच्ची भी।
इक दिन सुनीता नहीं आई, और मीरा जी झल्लाईं, फिर फ़िक्र हुई, और पहली बार वो उसकी बस्ती गईं, पता पूछते,
झोपड़ी में सुनीता बुख़ार से तप रही थी, और उसकी दस बरस की बेटी उसके माथे पे पट्टी रख रही थी, चुपचाप, आँसू पोंछते।
मीरा जी वहीं बैठ गईं, डॉक्टर बुलाया, दवा लाईं, और उस बच्ची की स्कूल की किताबें देखीं, पुरानी, फटी, अधूरी,
उस रात वो घर लौटीं, तो पहली बार उन्होंने सोचा, बारह बरस में उन्होंने सुनीता से कभी उसकी ज़िंदगी न पूछी, ये कैसी दूरी?
'पराग', उस दिन से सुनीता को हर हफ़्ते इक दिन की छुट्टी मिलती है, और उसकी बेटी की पढ़ाई का ख़र्च मीरा जी उठाती हैं,
घरेलू कामवाली हमारे घर साफ़ रखती है, पर जब हम उसका दर्द देखें, तब हमारी रूहें भी साफ़ हो जाती हैं।