रघुवीर बीस बरस इक परिवार का ड्राइवर रहा, और उस घर के दो बच्चों को रोज़ स्कूल ले गया, पहली कक्षा से बारहवीं तक,
गाड़ी में वो उन्हें पहाड़े सिखाता, कहानियाँ सुनाता, और जब कभी किसी दिन बच्चे उदास होते, तो उनकी बातें सुनता देर रात तक।
बच्चे बड़े हुए, विदेश पढ़ने गए, और रघुवीर बूढ़ा हुआ, और इक दिन मालिक ने कहा, "अब आप आराम कीजिए", और उसकी नौकरी छूटी,
रघुवीर अपने गाँव लौट गया, और किसी को ख़बर न रही, जैसे इक लंबे सफ़र की आख़िरी डोर टूटी।
दस बरस बाद बेटी की शादी हुई, और उसने सबसे पहले कहा, "रघुवीर अंकल कहाँ हैं? वो न आएँ, तो शादी अधूरी है",
बेटा गाँव ढूँढता गया, और रघुवीर को लेके आया, और बेटी ने उन्हें मंडप में पिता के बराबर बिठाया, "ये मेरे दूसरे पापा हैं", और सबकी आँखें भरी हैं।
'पराग', विदाई के वक़्त बेटी ने ज़िद की, कि उसकी डोली की गाड़ी रघुवीर अंकल ही चलाएँगे, जैसे स्कूल ले जाते थे,
ड्राइवर साहब सिर्फ़ गाड़ी नहीं चलाते, वो किसी के बचपन का सबसे भरोसेमंद रास्ता होते हैं, जो कभी नहीं भुलाए जाते।