गली के कोने पे सोहन प्रेस वाला बैठता, कोयले की इस्त्री, लकड़ी की मेज़, और सुबह से शाम तक कपड़ों के ढेर,
इक सुबह इक दुबला लड़का आया, हाथ में इक पुरानी, घिसी कमीज़, "भैया, आज मेरा इंटरव्यू है, इसे ठीक कर दो, ज़रा जल्दी, बिना देर।"
सोहन ने कमीज़ देखी, इक बटन टूटा, कॉलर फटा, और कपड़ा इतना पतला, कि इस्त्री से जल जाए,
उसने लड़के की आँखें देखीं, घबराहट, उम्मीद, और ग़रीबी, और कुछ सोचके अपने बक्से से इक कमीज़ निकाली, जो किसी ने कभी लेने न आए।
"ये पहन ले, ये किसी ग्राहक की है, जो बरसों से लेने नहीं आया, आज इसका कोई काम आ जाए", और उसे इस्त्री करके दी,
लड़के ने वो साफ़, सफ़ेद कमीज़ पहनी, और आईने में ख़ुद को देखा, और पहली बार उसकी पीठ सीधी हुई, आँखों में इक चमक जगी।
'पराग', लड़के को नौकरी मिली, और पहली तनख़्वाह से वो सोहन के लिए इक नई इस्त्री लाया, और वो कमीज़ लौटाई, धोके,
कपड़े प्रेस करने वाला सिलवटें मिटाता है, पर कभी-कभी किसी के आत्मविश्वास की सिलवटें भी, चुपचाप, बिना किसी को रोके।