कमला अम्मा तीस बरस से मोहल्ले में सब्ज़ी बेचती थीं, सिर पे टोकरी, और हर ग्राहक को थोड़ा धनिया, थोड़ी मिर्च मुफ़्त देतीं,
लोग मोलभाव करते, दो रुपये के लिए झगड़ते, और अम्मा हँसके मान जातीं, कभी बहस न करतीं, बस दुआ देतीं।
इक दिन इक नई बहू ने देखा, कि अम्मा की चप्पल टूटी है, साड़ी फटी है, और वो धूप में नंगे पाँव खड़ी हैं, टोकरी लिए,
बहू ने उस दिन मोलभाव नहीं किया, बल्कि दो रुपये ज़्यादा दिए, और अम्मा ने हैरानी से देखा, जैसे किसी ने पहली बार उसकी मेहनत का मोल दिल से दिए।
अगले दिन बहू ने मोहल्ले की औरतों को बताया, और सबने तय किया, अम्मा से कभी मोलभाव नहीं करेंगी, और त्योहार पे उन्हें तोहफ़े देंगी, इज़्ज़त से रहे,
और दिवाली पे जब मोहल्ले की औरतें अम्मा के घर साड़ी, चप्पल, मिठाई लेके गईं, तो अम्मा रो पड़ीं, "तीस बरस में पहली बार किसी ने मुझे ग्राहक नहीं, अपना माना", और सबकी आँखें भी भीग गईं, ख़ुशी से, बिना कुछ कहे।
'पराग', अम्मा अब भी सब्ज़ी बेचती हैं, अब भी धनिया मुफ़्त देती हैं, पर अब मोहल्ले की हर बहू उन्हें "अम्मा" कहके पैर छूती है,
सब्ज़ी वाली अम्मा हमारी थाली को हरा रखती है, और जो उनसे दो रुपये का मोलभाव न करे, उसकी रूह भी फूलती है।