इक पुराने क़ब्रिस्तान में बूढ़ा गोरकन, रहमत अली, तीस बरस से क़ब्रें खोदता, और हर क़ब्र के पास इक पौधा लगाता,
गुलाब, चमेली, मोगरा, और जब घर वाले भूल जाते, बरसों बाद भी, तो रहमत अली उन पौधों को पानी पिलाता।
लोग कहते, "रहमत, ये तुम्हारा काम नहीं", और वो कहता, "जो यहाँ सोए हैं, वो मेरे पड़ोसी हैं, उनका ख़्याल कौन रखेगा?",
और धीरे-धीरे वो उदास क़ब्रिस्तान इक बाग़ बन गया, फूलों से भरा, जहाँ लोग रोने नहीं, सुकून ढूँढने आते, जैसे कोई मन में मरहम रखेगा।
इक दिन इक औरत बीस बरस बाद अपने बेटे की क़ब्र पे लौटी, विदेश से, और देखा, वहाँ इक मोगरे का पेड़ था, फूलों से लदा,
वो रो पड़ी, "मुझे लगा था, यहाँ बस घास होगी, उजाड़", और रहमत अली ने कहा, "बहन, आपका बेटा अकेला नहीं था, ये फूल रहे उसके संग सदा।"
'पराग', उस औरत ने क़ब्रिस्तान में इक कुआँ बनवाया, रहमत अली के नाम पे, ताकि पौधों को पानी कभी कम न पड़े,
क़ब्र खोदने वाला मौत का घर बनाता है, पर जो उस घर में फूल उगाए, वो मौत के आँगन में भी ज़िंदगी की बेल चढ़े।