इक सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में मोहन बीस बरस से काम करता था, ठंडे कमरे, चुप दीवारें, और हर दिन नई लाशें,
और वो हर लाश का चेहरा धोता, बाल सँवारता, आँखें धीरे से बंद करता, ताकि घर वाले जब आएँ, तो देखें बस इक शांत चेहरा, न कोई ख़राशें।
इक रात इक माँ आई, उसका जवान बेटा सड़क हादसे में गया था, और वो पागलों की तरह रो रही थी, "मुझे बस इक बार देखने दो",
डॉक्टरों ने मना किया, "चेहरा बहुत ख़राब है", पर मोहन ने कहा, "बस आधा घंटा दो", और अंदर गया, जैसे किसी ने कहा, "इसे संवरने दो।"
आधे घंटे वो अकेला उस चेहरे को साफ़ करता रहा, सिलता रहा, पोंछता रहा, बड़े धीरज से, बिना काँपे,
और जब माँ अंदर आई, तो उसने अपने बेटे को देखा, शांत, जैसे सो रहा हो, और उसने उसका माथा चूमा, आँसू ढाँपे।
'पराग', माँ ने जाते-जाते मोहन के हाथ पकड़े, और कहा, "तुमने मेरे बेटे को आख़िरी बार मेरे लिए लौटा दिया",
मुर्दाघर का कर्मचारी मौत से रोज़ मिलता है, पर कभी-कभी उसी मौत में किसी माँ को इक आख़िरी सुकून दिया।