हर करवा चौथ पे मीरा सुबह से रात तक निर्जल व्रत रखती, और पति, राकेश, दफ़्तर जाता, खाता, पीता, और शाम को लौटके छत पे चाँद का इंतज़ार करता, जैसे बस इक रस्म हो,
इक बरस राकेश ने मीरा को दोपहर में देखा, थकी, प्यासी, सिर दर्द से बेहाल, और फिर भी मुस्काती, घर का काम करती, और उसके मन में कुछ खटका, जैसे कोई ग़लती हुई हो।
अगले करवा चौथ की सुबह मीरा ने देखा, राकेश ने चाय नहीं पी, नाश्ता नहीं किया, और जब उसने पूछा, तो राकेश बोला, "आज मैं भी व्रत रखूँगा, तेरे लिए, तेरी लंबी उम्र के लिए",
मीरा हँसी, "पगले, ये औरतों का व्रत है", और राकेश बोला, "अगर तू मेरी उम्र के लिए भूखी रह सकती है, तो मैं तेरी के लिए क्यों नहीं? प्यार इक तरफ़ा नहीं होता, प्रिये।"
दिन भर दोनों भूखे-प्यासे रहे, और शाम को राकेश ने ख़ुद मीरा के लिए खाना बनाया, जला-भुना, पर प्यार से, और जब चाँद निकला, तो दोनों ने इक-दूसरे को छलनी से देखा, इक साथ,
और इक-दूसरे को पानी पिलाया, और मीरा की आँखों से आँसू बहे, "शादी के दस बरस में आज पहली बार लगा, कि ये व्रत हम दोनों का है", और राकेश ने थामा उसका हाथ।
'पराग', अब उस घर में हर करवा चौथ पे दोनों व्रत रखते हैं, और उनकी बेटी देखती है, और सीखती है, कि प्यार में बराबरी होती है,
करवा चौथ पत्नी की दुआ का त्योहार है, पर जब पति भी उसी चाँद को देखे, भूखा-प्यासा, तब उस छलनी में दो दिलों की इक ही रौशनी होती है।