माँ-बाप के जाने के बाद सोलह बरस की सुधा ने अपने छह बरस के भाई को पाला, स्कूल छोड़ा, सिलाई की, घरों में काम किया, और भाई को कभी कमी न होने दी, न कोई ग़म,
हर रक्षाबंधन पे वो भाई को राखी बाँधती, और भाई उसे कुछ न दे पाता, बस गले लगता, और सुधा कहती, "तू पढ़ ले, यही मेरा तोहफ़ा है", और आँखें होतीं नम।
बरस बीते, भाई बड़ा हुआ, पढ़ा, अफ़सर बना, और उस रक्षाबंधन पे वो घर आया, और सुधा ने थाली सजाई, राखी उठाई, पर भाई ने उसका हाथ रोका, धीरे से,
"दीदी, आज मैं तुम्हें राखी बाँधूँगा", और सुधा हैरान, "पगले, ये क्या?", और भाई ने इक राखी निकाली, और उसकी कलाई पे बाँधी, बहुत प्यार से, जैसे कोई पूजा करे जी से।
"बीस बरस तुमने मेरी रक्षा की, माँ बनके, बाप बनके, अब ये धागा कहता है, कि आज से तुम्हारी रक्षा मैं करूँगा", और सुधा रो पड़ी, ज़ोर से, जैसे बरसों का बोझ उतरा हो,
और भाई ने उसके हाथ में इक काग़ज़ रखा, इक छोटे घर के काग़ज़, सुधा के नाम पे, "ये तुम्हारा घर है, दीदी, अब तुम किसी के घर काम नहीं करोगी", और सुधा का हर ज़ख़्म भरा हो।
'पराग', रक्षाबंधन बहन का भाई से रक्षा माँगने का त्योहार है, पर कभी-कभी बहन ही सबसे बड़ी रक्षक होती है, और जो भाई ये समझे, वो धागा उलटा भी बाँधता है,
कच्चा धागा दोनों तरफ़ से बँधता है, और जो रिश्ता इक-दूसरे की रक्षा करे, वही उम्र भर का असल बंधन साधता है।