इक शहर में इक पुराना मंदिर था, और उसके ठीक सामने इक मस्जिद, और बीच में इक तंग गली, जहाँ रमज़ान में इफ़्तार के वक़्त भीड़ होती, और मस्जिद में जगह कम पड़ती, हर रोज़,
इक दिन मंदिर के पुजारी ने देखा, कि रोज़ेदार गली में खड़े थे, धूप में, इफ़्तार का इंतज़ार करते, और कोई बैठने की जगह न थी, और उनके मन में आया इक सोज़।
उन्होंने मस्जिद के इमाम से बात की, और अगले दिन मंदिर की सीढ़ियों और आँगन में दरियाँ बिछाई गईं, और रोज़ेदारों को बुलाया गया, "यहाँ बैठिए, ये भी ख़ुदा का घर है",
पहले लोग झिझके, फिर इक-इक करके बैठे, और अज़ान हुई, और मंदिर के आँगन में सैकड़ों लोगों ने रोज़ा खोला, और पुजारी ख़ुद खजूर बाँट रहे थे, जैसे कोई पुराना हमसफ़र है।
ये ख़बर शहर में फैली, और मंदिर के भक्त भी आने लगे, अपने घरों से फल, शरबत, पकौड़े लेके, और पूरे महीने मंदिर में इफ़्तार होता रहा, दोनों धर्मों के लोग साथ बैठते,
और रमज़ान के आख़िरी दिन इमाम साहब ने मंदिर में आके पुजारी को गले लगाया, और कहा, "आपने हमें सिखाया, कि ख़ुदा और भगवान इक ही दस्तरख़्वान पे बैठते।"
'पराग', अब हर रमज़ान उस मंदिर में इफ़्तार होता है, और हर दिवाली उस मस्जिद में दीये जलते हैं, और वो गली अब "भाईचारे की गली" कहलाती है,
इफ़्तार रोज़ा खोलने का वक़्त है, पर जब वो किसी और के आँगन में खुले, तो दिलों के रोज़े भी खुल जाते हैं, और यही इंसानियत की असल थाली कहलाती है।