इक मोहल्ले में इक रिवायत थी, ईद पे मुसलमान घर से सेवइयों की कटोरी हिंदू पड़ोसी के घर जाती, और दिवाली पे वही कटोरी मिठाई से भरके लौटती, बरसों से, बिना किसी के कहे,
और इक कटोरी तो ऐसी थी, पीतल की, जो पचास बरस से इन दो घरों के बीच घूम रही थी, ईद पे सेवइयाँ, दिवाली पे लड्डू, होली पे गुझिया, शबरात पे हलवा, और उसका रंग पुराना, घिसा, पर प्यार में बहे।
फिर इक बरस शहर में तनाव हुआ, ख़बरें, अफ़वाहें, डर, और लोग इक-दूसरे से कटने लगे, और उस बरस ईद पे सकीना बेगम ने सोचा, कटोरी भेजूँ या नहीं?
उन्होंने हिम्मत की, सेवइयाँ भरीं, और ख़ुद ले गईं, और दरवाज़ा खटखटाया, और सामने शांति देवी थीं, और उनकी आँखें भी इक सवाल पूछ रही थीं, जो दिल में थी कहीं रही।
इक पल दोनों चुप खड़ी रहीं, फिर शांति देवी ने कटोरी लेने की जगह सकीना को गले लगा लिया, ज़ोर से, और दोनों रो पड़ीं, "बाहर की दुनिया कुछ भी कहे, ये कटोरी नहीं रुकेगी",
और उस दिन दोनों ने साथ बैठके सेवइयाँ खाईं, और अगली दिवाली पे वो कटोरी फिर लड्डुओं से भरके लौटी, और मोहल्ले ने देखा, कि मोहब्बत किसी अफ़वाह से नहीं झुकेगी।
'पराग', वो पीतल की कटोरी अब दोनों घरों की तीसरी पीढ़ी के बीच घूमती है, और उसपे दोनों परिवारों के नाम खुदे हैं, इक तरफ़ उर्दू में, इक तरफ़ हिंदी में,
सेवइयाँ दूध में घुलती हैं, पर जो कटोरी पड़ोस तक जाए, उसमें दो दिल घुल जाते हैं, और यही इस मुल्क की असल मिठास है, हर गली की ज़िंदगी में।