चालीस बरस पहले ईद की सुबह इक बच्चे को उसकी दादी ने ईदी में पचास पैसे का इक सिक्का दिया था, घर में ग़रीबी थी, और दादी के पास बस वही था, आख़िरी,
बच्चा थोड़ा मायूस हुआ, क्योंकि दोस्तों को दस-दस रुपये मिले थे, पर दादी ने उसका सिर सहलाया, "बेटा, ये छोटा है, पर इसमें मेरी पूरी दुआ है, ये रख, ये है ख़ास तेरी।"
बच्चे ने वो सिक्का ख़र्च नहीं किया, इक छोटी-सी डिबिया में रख लिया, और फिर दादी चली गईं, और बच्चा बड़ा हुआ, पढ़ा, और इक बड़ी कंपनी का मालिक बना, अमीर, मशहूर,
पर उसकी मेज़ की दराज़ में आज भी वही डिबिया है, और उसमें वही पचास पैसे का सिक्का, और जब भी मुश्किल आती, वो उसे निकालता, देखता, और दादी की आवाज़ सुनता, धीरे, दूर।
हर ईद पे वो अपने पोतों को ईदी देता, बड़े-बड़े नोट, पर साथ में इक छोटा सिक्का भी, और कहता, "ये सिक्का संभालके रखना, नोट ख़र्च कर देना",
पोते पूछते, "दादा, सिक्का क्यों?", और वो मुस्काता, "क्योंकि मेरी सबसे बड़ी दौलत इक सिक्का थी, जिसमें इक दादी का पूरा प्यार था, जो मुझे सिखा गया जीना।"
'पराग', अब उस घर में हर बच्चे के पास इक डिबिया है, और उसमें दादा का दिया इक सिक्का, और ईदी की असल क़ीमत वो समझते हैं,
ईदी नोटों की गिनती नहीं, उस हाथ की गर्मी है, जो सिर पे रखा जाता है, और कुछ सिक्के उम्र भर उस गर्मी को सँभालके रखते हैं।