शर्मा दंपति की शादी की पचासवीं सालगिरह थी, और उनके बच्चों ने इक बड़ी पार्टी रखी, होटल, मेहमान, संगीत, पर दादी ने इक अजीब इच्छा बताई, "मुझे फिर से फेरे लेने हैं, उसी मंदिर में, जहाँ पचास बरस पहले लिए थे, बस हम दोनों",
बच्चे हँसे, पर दादी गंभीर थीं, "पचास बरस पहले मैं सोलह की थी, डरी हुई, रोती हुई, मैंने इन्हें देखा भी न था, आज मैं इन्हें जानती हूँ, इनसे प्यार करती हूँ, आज के फेरे मेरे दिल के होंगे", और सब चुप हो गए, जैसे किसी ने कुछ गहरा कहा हो, बिना कोई शोर किए।
तो बच्चे उन्हें गाँव के उसी पुराने मंदिर ले गए, और वही पुराने पुजारी, अब नब्बे बरस के, ने फिर से मंत्र पढ़े, और दादा-दादी ने फेरे लिए, धीरे-धीरे, इक-दूसरे का हाथ थामे, काँपते क़दमों से,
और हर फेरे पे दादा ने दादी के कान में कुछ कहा, और दादी हँसी, शर्माई, जैसे फिर से सोलह की हो, और पोते-पोतियाँ ये देखके हैरान थे, कि प्यार इतना पुराना होके भी कितना नया हो सकता है, बिना किसी ग़मी।
बाद में पोती ने दादी से पूछा, "दादा जी हर फेरे पे क्या कह रहे थे?", और दादी शर्माके बोलीं, "पहले फेरे पे कहा, 'माफ़ करना, पचास बरस में कई बार रुलाया', दूसरे पे, 'शुक्रिया, हर बार सँभाला', और सातवें पे, 'अगले जन्म में भी तू ही'",
और पोती की आँखें भर आईं, और उसने सोचा, शायद यही असल शादी है, जो वक़्त के साथ पकती है, और पचास बरस बाद अपने असली फेरे लेती है, सच्चे, गहरे, बिना किसी डर के, बिना किसी कमी।
'पराग', उस दिन के बाद उस परिवार में हर पचासवीं सालगिरह पे फेरे दोबारा लिए जाते हैं, उसी मंदिर में, और ये इक नई रीत बन गई है,
शादी की सालगिरह बीते बरसों का जश्न है, पर असल जश्न वो है, जब दो लोग इक-दूसरे को फिर से चुनें, जान-समझके, और उस चुनाव में सबसे गहरा प्यार गुनें।