इक कॉलेज की आख़िरी क्लास में पंद्रह दोस्तों ने इक फ़ैसला किया, हर कोई इक चिट्ठी लिखेगा, अपने आप को, दस बरस बाद के लिए, अपने सपने, अपने डर, अपनी उम्मीदें, और सब चिट्ठियाँ इक बक्से में बंद करके कॉलेज के इक पुराने पेड़ के नीचे दबा दीं, और वादा किया, दस बरस बाद इसी दिन लौटेंगे,
दस बरस बीते, ज़िंदगी ने सबको अलग-अलग राहों पे डाला, कोई विदेश, कोई शादी, कोई बीमारी, कोई नाकामी, और जब वो दिन आया, तो बस आठ दोस्त लौटे, बाक़ी या तो भूल गए, या आ न सके, और इक तो अब इस दुनिया में न था, और वो आठ खड़े थे, चुप, इक-दूसरे को देखते, जैसे वक़्त ने सबके चेहरे बदल दिए हों, सबके दिल भी।
उन्होंने बक्सा खोदा, और चिट्ठियाँ निकालीं, और हर किसी ने अपनी चिट्ठी पढ़ी, और कोई हँसा, कोई रोया, किसी ने अपने भोले सपनों पे शर्म की, किसी ने अपने डर पे मुस्काया, जो कभी सच न हुए,
और फिर उस दोस्त की चिट्ठी आई, जो अब न था, और उसे इक दोस्त ने ज़ोर से पढ़ा, "दस बरस बाद, अगर मैं न रहूँ, तो मेरे दोस्तों, बस इक बात याद रखना, ज़िंदगी में सबसे क़ीमती चीज़ हम थे, इक-दूसरे के लिए, इस दोस्ती को मत छोड़ना", और आठों रो पड़े, खुलके, इक-दूसरे को गले लगाते, जैसे उसकी आवाज़ फिर से उनके बीच थी।
उस दिन आठों ने फिर से वादा किया, हर दशक नहीं, हर बरस मिलेंगे, और उन्होंने नई चिट्ठियाँ लिखीं, अगले दस बरस के लिए, और उसी पेड़ के नीचे फिर से दबाईं, और उस दोस्त के नाम पे इक नया पौधा लगाया,
और बरसों से वो हर बरस मिलते हैं, कभी उसी पेड़ के नीचे, कभी किसी के घर, और हर दशक पे वो चिट्ठियाँ खोलते हैं, और हर बार कुछ नया सीखते हैं, अपने बारे में, इक-दूसरे के बारे में, और उस दोस्त की बात कभी नहीं भूलते, जो अब इक पेड़ बनके उनके साथ खड़ा है।
'पराग', दशक दस बरसों का इक पन्ना है, और जो हर पन्ने पे अपने दोस्त लिखे, उसकी ज़िंदगी की किताब कभी अधूरी नहीं होती,
जो दस बरस बाद भी किसी पुराने दोस्त से मिलने लौटे, उसके लिए वक़्त इक दुश्मन नहीं, इक साथी है, जो हर दशक में इक नया सबक़ लाता है, और हर पुराना रिश्ता और मज़बूत बनाता है।