इक सरकारी अस्पताल के इक डॉक्टर ने बीस बरस में इक भी छुट्टी नहीं ली थी, हर दिन, हर रात, मरीज़, ऑपरेशन, इमरजेंसी, और उसका परिवार शिकायत करता, "आप कभी हमारे साथ नहीं होते", और वो कहता, "मरीज़ों को मेरी ज़रूरत है", और बात वहीं ख़त्म हो जाती,
इक दिन उसकी बेटी ने, जो अब कॉलेज में थी, उससे कहा, "पापा, मेरी शादी अगले महीने है, और आपने मुझे कभी स्कूल नहीं छोड़ा, कभी मेरी कोई परीक्षा नहीं देखी, कभी मेरे साथ इक छुट्टी नहीं बिताई", और डॉक्टर चुप हो गया, जैसे किसी ने उसके सीने पे इक भारी पत्थर रखा हो, बिना किसी आवाज़ के।
उसी रात डॉक्टर ने पहली बार इक हफ़्ते की छुट्टी की अर्ज़ी दी, और अस्पताल वाले हैरान, "डॉक्टर साहब, आप? छुट्टी?", और उसने कहा, "हाँ, इस बार मेरी बेटी को मेरी ज़रूरत है",
और उस हफ़्ते वो बेटी के साथ रहा, शादी की ख़रीदारी में, उसके दोस्तों से मिलने में, उसकी पुरानी तस्वीरें देखने में, और हर पल उसे लगा, जैसे उसने बीस बरस इक बहुत क़ीमती चीज़ खोई थी, और अब थोड़ा-सा वापस पा रहा था।
शादी के दिन, विदाई के वक़्त, बेटी ने उसके गले लगके कहा, "पापा, ये हफ़्ता मेरी ज़िंदगी का सबसे अच्छा हफ़्ता था, शुक्रिया", और डॉक्टर रो पड़ा, जैसे बरसों का बाँध टूटा हो,
और उस दिन के बाद डॉक्टर ने हर बरस इक हफ़्ते की छुट्टी ली, अपने परिवार के लिए, और अपने जूनियर डॉक्टरों को भी सिखाया, "मरीज़ ज़रूरी हैं, पर अपने परिवार को भूलकर नहीं, क्योंकि वो भी तुम्हारे मरीज़ हैं, तुम्हारे प्यार के", और वो बात कई डॉक्टरों ने अपने दिल में रखी।
'पराग', छुट्टी का दिन आराम का नहीं, अपनों के पास लौटने का दिन है, और जो काम में ख़ुद को खो दे, उसे इक दिन अपनों से दूरी का दर्द महसूस होता है,
जो हर बरस इक छुट्टी अपनों के नाम करे, वो दूसरों की सेवा भी बेहतर करता है, क्योंकि उसका दिल भरा होता है, और उसकी थकान कभी उसका प्यार नहीं छीनती, बस उसे और गहरा करती है।