कीचड़ में कमल
वक़्त बदलता है, तू भी बदल
कीचड़ में भी खिला दे कमल
जो कल था, वो आज न होगा
नई राह पे हौसले से चल
ठोकर लगे, तो रुक मत जाना
गिरके फिर से उठ, फिर सँभल
'पराग' वक़्त उसी का बदलता है
जो ख़ुद बदलना सीखे हर पल
कठिन शब्द: हौसला – हिम्मत
वक़्त बदलता है, तू भी बदल
कीचड़ में भी खिला दे कमल
जो कल था, वो आज न होगा
नई राह पे हौसले से चल
ठोकर लगे, तो रुक मत जाना
गिरके फिर से उठ, फिर सँभल
'पराग' वक़्त उसी का बदलता है
जो ख़ुद बदलना सीखे हर पल
कठिन शब्द: हौसला – हिम्मत
रामदीन लोहार की भट्ठी तीन पीढ़ियों से गाँव के हल, दराँती, कुदाल बनाती थी, और उसके हथौड़े की ठक-ठक गाँव की सुबह का संगीत थी, पर फिर ट्रैक्टर आए, फ़ैक्टरी के औज़ार आए, और भट्ठी ठंडी होने लगी, हफ़्तों कोई ग्राहक न आता,
रामदीन उदास बैठा रहता, और कहता, "वक़्त ने मेरा हथौड़ा छीन लिया", और उसका बेटा शहर जाने की बात करने लगा, मज़दूरी के लिए, और रामदीन को लगा, ये भट्ठी अब उसके साथ ही बुझ जाएगी।
इक दिन क़स्बे में उसने इक वेल्डिंग की दुकान देखी, जहाँ लोहे के गेट, खिड़कियों की ग्रिल, ट्रैक्टर के पुर्ज़े जुड़ रहे थे, और वो घंटों खड़ा देखता रहा, और फिर उस दुकान वाले से बोला, "भाई, मुझे सिखाओगे? मैं पचपन का हूँ, पर लोहा मुझे पहचानता है।"
दुकान वाला हँसा, पर मान गया, और रामदीन छह महीने रोज़ बस से क़स्बे जाता रहा, और सीखा, और जब लौटा, तो भट्ठी के पास इक वेल्डिंग मशीन रखी, और गाँव के पहले लोहे के गेट बनाए, ऐसे, जिनपे उसने अपने हथौड़े से फूल-पत्तियाँ भी गढ़ीं।
अब गाँव के आधे घरों पे रामदीन के गेट हैं, हर इक पे इक अलग बेल, और ट्रैक्टर वाले भी पुर्ज़े जुड़वाने आते हैं, और उसका बेटा शहर नहीं गया, भट्ठी पे बैठा है, और पिता से वेल्डिंग और हथौड़ा, दोनों सीख रहा है,
और सुबह की ठक-ठक फिर से गूँजती है, बस अब उसके साथ वेल्डिंग की नीली चिंगारियाँ भी उड़ती हैं, और रामदीन कहता है, "वक़्त ने हथौड़ा नहीं छीना था, बस उसके लिए नया गीत माँगा था।"
'पराग', वक़्त का बदलना किसी हुनर की मौत नहीं, उसका इम्तिहान है, और जो पुराने हाथ से नई चीज़ पकड़ ले, उसकी भट्ठी कभी ठंडी नहीं होती,
जो पचपन की उम्र में इक नया हुनर सीखे, और उसमें अपनी पुरानी कारीगरी के फूल भी गढ़ दे, उसने बदलते वक़्त को हराया नहीं, उसे अपना शागिर्द बना लिया।
कठिन शब्द: भट्ठी – लोहा गरम करने की आग · गढ़ना – बनाना, उकेरना · शागिर्द – चेला