1975 में कालका जाती इक रेल में इक लड़की और इक लड़का आमने-सामने बैठे थे, डिब्बा नंबर एस-चार, सीट इकतीस और बत्तीस, और रात भर की बातों के बाद, जब रेल कालका पहुँची, तो दोनों जानते थे, ये सफ़र यहीं ख़त्म नहीं होगा, और दो बरस बाद उनकी शादी हुई।
पति, मोहन, ने वो दोनों टिकट सँभालके रखे, अपने बटुए में, पचास बरस तक, और हर सालगिरह पे उन्हें निकालके पत्नी, सरला, को दिखाते, "याद है, तुमने मेरी खिड़की वाली सीट माँगी थी, और मैंने दे दी थी, उसी दिन से हार गया।"
उनकी पचासवीं सालगिरह आई, और बच्चों ने चुपके से इक योजना बनाई, उसी रेल के टिकट बुक किए, उसी रूट पे, पर सीटें कुछ और मिलीं, और बेटे ने स्टेशन पे टिकट चेकर से बात की, और उसे वो पीले पड़ चुके पुराने टिकट दिखाए, और कहानी सुनाई।
टिकट चेकर, इक अधेड़ आदमी, देर तक उन टिकटों को देखता रहा, फिर मुस्काया, और रजिस्टर में कुछ बदलाव किए, और बोला, "भैया, एस-चार अब भी है, और इकतीस-बत्तीस आज ख़ाली हैं, उन्हें वहीं बिठाइए।"
जब मोहन और सरला उस डिब्बे में पहुँचे, और सीट नंबर देखे, तो दोनों वहीं रुक गए, और सरला ने मोहन का हाथ पकड़ा, और काँपती आवाज़ में बोली, "इकतीस... बत्तीस...", और मोहन ने खिड़की वाली सीट की ओर इशारा किया, "आइए, मैडम, आपकी सीट।"
रात भर रेल चलती रही, और दो बूढ़े आमने-सामने बैठे बातें करते रहे, जैसे पचास बरस पहले, और सुबह जब कालका आया, तो टिकट चेकर इक छोटा-सा गुलदस्ता लेके आया, "रेलवे की ओर से, पचास बरस के सफ़र के लिए", और मोहन ने अपने बटुए में दो और टिकट रख लिए, पुराने टिकटों के पास।
'पराग', पुराना टिकट बस इक सफ़र का सबूत नहीं, कभी-कभी वो इक पूरी ज़िंदगी की शुरुआत का पहला पन्ना होता है, और जो उसे सँभाले, वो उस सफ़र को कभी ख़त्म नहीं होने देता,
जो पति पचास बरस इक रेल के दो टिकट बटुए में रखे, और फिर उसी सीट पे पत्नी को बिठाए, उसने बताया, कि सबसे सुंदर सफ़र वो है, जो इक डिब्बे में शुरू हो, और उम्र भर चलता रहे, बिना किसी आख़िरी स्टेशन के।