लद्दाख की इक ऊँची फ़ौजी चौकी के पास इक छोटा-सा गाँव था, बीस घर, और वहाँ कोई स्कूल न था, सबसे पास का स्कूल चालीस किलोमीटर दूर, और सर्दियों में रास्ते बर्फ़ से बंद हो जाते, और गाँव के बच्चे दिन भर याक चराते, या घरों में बैठे रहते।
चौकी पे इक नया सिपाही आया, नायक संदीप, जो फ़ौज में आने से पहले अपने गाँव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था, और जब उसने इन बच्चों को देखा, बर्फ़ में खेलते, बिना किताबों के, तो उसे कुछ चुभा, और उसने अपने कमांडर से इजाज़त माँगी।
हर रोज़ अपनी ड्यूटी के बाद, दोपहर में, संदीप गाँव जाता, इक पुराने गोम्पा के बरामदे में, और बच्चों को पढ़ाता, अक्षर, गिनती, नक़्शा, और पहले दिन तीन बच्चे आए, फिर दस, फिर गाँव के सारे पंद्रह बच्चे, और उनकी माँएँ भी, जो कभी स्कूल नहीं गई थीं।
संदीप के पास किताबें न थीं, तो उसने अपने साथियों से कहा, और चौकी के हर सिपाही ने छुट्टी से लौटते वक़्त अपने घर से कुछ किताबें, कॉपियाँ, पेंसिलें लानी शुरू कीं, और धीरे-धीरे उस बरामदे में इक छोटा-सा पुस्तकालय बन गया, जिसमें देश के हर कोने की किताबें थीं।
दो बरस बाद संदीप का तबादला हुआ, और उसके जाने वाले दिन गाँव के सारे बच्चे चौकी के गेट पे खड़े थे, हाथों में अपनी कॉपियाँ लिए, और सबसे बड़ी लड़की, डोलमा, ने आगे आके इक काग़ज़ दिया, जिसपे उसने हिंदी में लिखा था, अपनी पहली पूरी चिट्ठी, "संदीप सर, आपने सरहद के साथ हमारा भविष्य भी बचाया।"
संदीप ने वो काग़ज़ अपनी वर्दी की जेब में रखा, और सलामी दी, बच्चों को, और चौकी के बाक़ी सिपाहियों ने तय किया, स्कूल बंद नहीं होगा, और अब हर नया सिपाही, जो उस चौकी पे आता है, हफ़्ते में दो दिन उस बरामदे में पढ़ाता है, और डोलमा अब शहर में पढ़ रही है, टीचर बनने के लिए।
'पराग', सरहद का सिपाही सिर्फ़ बंदूक़ से नहीं, क़लम से भी पहरा देता है, और जो बर्फ़ीली चौकी के पास इक स्कूल खोल दे, वो देश की सबसे दूर की सरहद पे भी उम्मीद की इक बत्ती जला देता है,
जो सिपाही अपनी ड्यूटी के बाद पहाड़ी बच्चों को अक्षर सिखाए, उसने बताया, कि देश की रक्षा सिर्फ़ दुश्मन से नहीं, अँधेरे से भी करनी होती है, और कभी-कभी सबसे बड़ा हथियार इक पेंसिल होती है।