इक पहाड़ी गाँव की लड़की, सुनीता, बचपन में हर दिन दस किलोमीटर पैदल स्कूल जाती थी, इक पथरीले, घुमावदार रास्ते से, क्योंकि उस रास्ते पे कोई बस न चलती थी, और कई बार बारिश में फिसलती, कई बार धूप में थकके बैठ जाती, पर कभी स्कूल नहीं छोड़ा।
उस रास्ते पे इक बार इक सरकारी बस चली, जब वो बारह की थी, और वो पहली बार बस में बैठी, और ड्राइवर की सीट के पास खड़ी होके देखती रही, कैसे वो मोड़ों पे स्टीयरिंग घुमाता है, और उस दिन उसने तय किया, "मैं भी ये बस चलाऊँगी।"
गाँव वाले हँसे, "लड़की होके बस चलाएगी?", और उसके पिता भी पहले हिचकिचाए, पर माँ ने साथ दिया, और सुनीता ने पढ़ाई पूरी की, फिर ड्राइविंग सीखी, फिर भारी गाड़ियों का लाइसेंस लिया, और सरकारी परिवहन में नौकरी के लिए अर्ज़ी दी, और कई बार ठुकराई गई।
आख़िर इक नए अफ़सर ने उसकी फ़ाइल देखी, और उसे इक मौक़ा दिया, और सुनीता ने हर परीक्षा पास की, और इक दिन उसे उसकी पहली ड्यूटी मिली, और जब उसने रूट देखा, तो उसकी आँखें भर आईं, वही रास्ता, उसके गाँव से क़स्बे तक, जिसपे वो बचपन में पैदल चलती थी।
पहले दिन जब वो बस लेके उस रास्ते पे निकली, तो गाँव के लोग हैरान खड़े थे, और कुछ बूढ़े डरे भी, "लड़की चला रही है, संभलके", पर सुनीता ने हर मोड़, हर ढलान ऐसे पार किया, जैसे वो उसकी हथेली की रेखाएँ हों, क्योंकि वो सच में उसकी थीं, उसने उन्हें पैदल नापा था।
रास्ते में इक जगह इक छोटी लड़की खड़ी थी, स्कूल ड्रेस में, पैदल जा रही, और सुनीता ने बस रोकी, और उसे बिठाया, और वो लड़की ड्राइवर की सीट के पास खड़ी होके सुनीता को देखती रही, जैसे बरसों पहले सुनीता ने किसी को देखा था, और सुनीता ने मुस्काके कहा, "बड़ी होके तू भी चलाएगी?", और लड़की ने ज़ोर से सिर हिलाया।
'पराग', देश की बेटियाँ जिन रास्तों पे कभी पैदल चलीं, आज उन्हीं रास्तों पे स्टीयरिंग थामे हैं, और हर ऐसी बेटी अपने पीछे इक और बेटी के लिए रास्ता खोल देती है,
जो लड़की बचपन में दस किलोमीटर पैदल स्कूल गई, और बड़ी होके उसी रास्ते की बस की ड्राइवर बनी, उसने बताया, कि सपने रास्तों की तरह होते हैं, जितना पैदल नापो, उतना ही अपने होते हैं।