पंजाब के इक गाँव में 1947 से पहले आधे घर मुसलमानों के थे, और गाँव के बीच इक छोटी-सी मस्जिद थी, और बँटवारे में वो सब परिवार चले गए, और मस्जिद सूनी हो गई, न अज़ान, न नमाज़, न कोई देखने वाला, और गाँव के बाक़ी लोग, ज़्यादातर सिख, उसे देखके चुपचाप गुज़र जाते।
उस गाँव में इक बूढ़े सिख थे, सरदार हरनाम सिंह, जिनका सबसे गहरा दोस्त, इमाम ग़ुलाम रसूल, उस मस्जिद का इमाम था, और जाते वक़्त उसने हरनाम सिंह से इक बात कही थी, "हरनाम, मेरी मस्जिद को अनाथ मत होने देना", और हरनाम सिंह ने वादा किया था।
अगली सुबह से हरनाम सिंह हर रोज़ मस्जिद जाते, उसकी झाड़ू लगाते, उसके फ़र्श पे पोंछा लगाते, और हर शाम इक दीया जलाते, और गाँव वाले पहले हैरान हुए, कुछ नाराज़ भी, "सरदार जी, ये मस्जिद है", और हरनाम सिंह कहते, "हाँ, और ये मेरे यार का घर है, जो अब यहाँ नहीं है।"
हरनाम सिंह पचास बरस ये करते रहे, और जब वो बूढ़े होके चलने लायक़ न रहे, तो उनके बेटे ने ये काम सँभाला, और फिर पोते ने, और धीरे-धीरे पूरा गाँव इसमें शामिल हो गया, हर बरस गाँव वाले मिलके मस्जिद की पुताई करते, उसकी छत ठीक करते, और उसे ऐसे सँभालते, जैसे गुरुद्वारे को।
पचहत्तर बरस बाद इक दिन गाँव में इक बूढ़ा आदमी आया, सरहद पार से, इक तीर्थयात्रा पे, और मस्जिद देखने आया, और जब उसने देखा, कि मस्जिद साफ़ है, चमकती हुई, और उसके आले में दीया जल रहा है, तो वो वहीं घुटनों के बल बैठ गया, और रोने लगा, और बताया, "मैं ग़ुलाम रसूल का पोता हूँ, दादा मरते दम तक इस मस्जिद के लिए रोते रहे।"
हरनाम सिंह का पोता उसे मस्जिद के अंदर ले गया, और उसने पचहत्तर बरस बाद उस मस्जिद में पहली नमाज़ पढ़ी, और बाहर पूरा सिख गाँव खड़ा था, चुपचाप, सिर ढके, और जब वो बाहर आया, तो उसने हरनाम सिंह के पोते को गले लगाया, "भाई, तुम्हारे दादा ने मेरे दादा का वादा निभाया, आज मुझे लगा, मैं अपने घर आया हूँ।"
'पराग', उजड़ा गाँव तब पूरा नहीं उजड़ता, जब तक कोई उसमें जाने वालों की निशानियाँ सँभाले रखता है, और ये सिखाता है, कि वफ़ा किसी मज़हब की नहीं, दोस्ती की होती है,
जो सिख गाँव पचहत्तर बरस इक सूनी मस्जिद की झाड़ू लगाए, और उसमें दीया जलाए, उसने बताया, कि बँटवारे ने लोगों को अलग किया, पर उनके बीच के वादे पीढ़ियों तक ज़िंदा रहे, और इक दिन फिर से इक नमाज़ में गूँजे।