ओडिशा के इक गाँव में सौ बरस से इक रीत चली आ रही थी, हर फ़सल के बाद, हर परिवार, चाहे अमीर हो या ग़रीब, अपनी फ़सल का इक छोटा-सा हिस्सा, इक टोकरी धान, गाँव के बीच बने इक मिट्टी के बड़े भंडार में डालता था, और उसे "धान बैंक" कहते थे।
ये भंडार किसी का नहीं था, सबका था, और उसकी चाबी गाँव की सबसे बूढ़ी औरत के पास रहती थी, और जब किसी परिवार पे मुसीबत आती, बीमारी, बाढ़, सूखा, किसी की मौत, तो वो उस भंडार से धान ले सकता था, बिना ब्याज़, और अगली अच्छी फ़सल पे लौटा देता।
इक बरस भयानक सूखा पड़ा, आसपास के गाँवों में लोग भूख से बेहाल हो गए, कई परिवार शहर भागने लगे, पर इस गाँव में इक भी परिवार भूखा नहीं रहा, क्योंकि धान बैंक भरा हुआ था, सौ बरस की इक-इक टोकरी से, और गाँव की बूढ़ी काकी ने भंडार खोला, और हर घर को उसकी ज़रूरत के हिसाब से धान बाँटा।
पड़ोसी गाँवों के कुछ भूखे परिवार भी आए, और काकी ने उन्हें भी ख़ाली हाथ नहीं लौटाया, और जब किसी ने कहा, "काकी, ये हमारे गाँव का भंडार है, दूसरों को क्यों?", तो काकी बोलीं, "भूख का कोई गाँव नहीं होता, बेटा, हमारे पुरखों ने ये भंडार इसीलिए बनाया था, कि कोई भूखा न सोए, चाहे वो कहीं का भी हो।"
सूखा बीता, और अगली फ़सल अच्छी हुई, और जिन परिवारों ने धान लिया था, उन्होंने दुगुना लौटाया, अपनी ख़ुशी से, और पड़ोसी गाँवों के लोग भी आए, और उन्होंने भी इक-इक टोकरी डाली, और कहा, "अब ये हमारा भी भंडार है", और उन्होंने अपने गाँवों में भी ऐसे ही भंडार बनाने शुरू किए।
आज उस इलाक़े के बीस गाँवों में धान बैंक हैं, और कोई सरकारी योजना नहीं, कोई बैंक का काग़ज़ नहीं, बस इक भरोसा, और इक टोकरी, हर फ़सल के बाद, और बूढ़ी काकी, जो अब नहीं रहीं, की तस्वीर उस पहले भंडार की दीवार पे टँगी है, और नीचे लिखा है, "जो बाँटे, वो कभी भूखा न रहे।"
'पराग', भारत का गाँव सिर्फ़ खेत और कच्चे घर नहीं, वो इक साझेपन की तहज़ीब है, जहाँ इक का दाना सबका होता है, और कोई अकेला भूखा नहीं सोता,
जो गाँव सौ बरस से हर फ़सल की इक टोकरी इक साझे भंडार में डाले, और सूखे में पड़ोसियों को भी खिलाए, उसने बताया, कि इस देश की असली दौलत उसका साझापन है, जो किसी बैंक में नहीं, लोगों के भरोसे में जमा होता है।