मिट्टी का राजा
ताज पहनकर भी तन्हा, राजा
महलों में भी अनमना, राजा
जो प्रजा की भूख न जाने
वो किस काम का बना, राजा
असली राज तो दिलों पे है
बाक़ी सब है सपना, राजा
'पराग' मिट्टी में मिलता है
आख़िर हर इक अपना राजा
कठिन शब्द: अनमना – उदास, बेचैन · प्रजा – जनता