हीरों की ख़ान
हीरों की इक ख़ान, गोलकुंडा
पहाड़ी पे इक शान, गोलकुंडा
ताली बजे दरवाज़े पे
सुन ले ऊपर मकान, गोलकुंडा
कोहिनूर भी यहीं से निकला
चमक का इक बयान, गोलकुंडा
'पराग' हीरे तो चले गए
रह गई पहचान, गोलकुंडा
कठिन शब्द: ख़ान – खदान · बयान – कथन, कहानी