लाल पत्थर की गवाही
इक सदी की गवाही, लाल क़िला
दीवारों पे स्याही, लाल क़िला
कितने दरबार, कितने जलसे
कितनी सुबह की शाही, लाल क़िला
इसी की प्राचीर से गूँजी
आज़ादी की बधाई, लाल क़िला
'पराग' पत्थर भी याद रखते हैं
वक़्त की हर रहनुमाई, लाल क़िला
कठिन शब्द: प्राचीर – क़िले की दीवार · रहनुमाई – राह दिखाना