पत्थरों का शहर
बिखरा इक सपना, हम्पी
पत्थरों में अपना, हम्पी
तुंगभद्रा के किनारे
सोने-सा तपना, हम्पी
बाज़ारों में बिकते थे मोती
अब धूल का ढपना, हम्पी
'पराग' खंडहर भी गाते हैं
विजयनगर का सपना, हम्पी
कठिन शब्द: तुंगभद्रा – दक्षिण की इक नदी · ढपना – ढका होना · विजयनगर – दक्षिण का इक पुराना साम्राज्य