पत्थर की धूप-घड़ी
वक़्त का इक निशान, पहिया
सूरज का रथवान, पहिया
तीलियों की परछाईं बताए
दिन का हर इक मकान, पहिया
रुका हुआ है सदियों से
फिर भी चलती जान, पहिया
'पराग' पत्थर में घूमता है
इक पूरा आसमान, पहिया
कठिन शब्द: रथवान – रथ चलाने वाला · तीली – पहिये की डंडी