ज्ञान का पैग़ाम
गुरुओं का इक धाम, तक्षशिला
सबसे पुराना नाम, तक्षशिला
चिकित्सा, गणित, व्याकरण
हर विद्या का इंतज़ाम, तक्षशिला
अब सरहद के उस पार है
फिर भी दिल में सलाम, तक्षशिला
'पराग' ज्ञान की कोई सरहद नहीं
ये इसका पैग़ाम, तक्षशिला
कठिन शब्द: धाम – जगह, तीर्थ · चिकित्सा – इलाज की विद्या · व्याकरण – भाषा के नियम